फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाबी महुआबन में आगजनी करने वाले 50 लोगों पर मुकदमा

Mon, 06 Jul 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के गाबी महुआबन गांव में सात घरों को जलाने व लूटपाट करने के मामले में निलंबित प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्रा ने 50 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह की अगुवाई में पूरी रात दबिश की कार्रवाई चलती रही। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लोगों के भारी दबाव में एक पुलिसकर्मी व एक छात्र को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


बतादें कि शनिवार को गाबी महुआबन निवासी फारुख को पट्टीदार मारुफ समेत अन्य लोगों ने गोली मार दी थी। इस दौरान पथराव भी हुआ था। फायरिंग में बहुचरा के प्रधान संजय सिंह व भतीजा मनोज सिंह समेत अन्य को भी गोली लगी थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। रविवार को प्रतिशोध में धधक रहे बहुचरा के लोगों ने गाबी महुआबन की बस्ती को आग के हवाले कर दिया। इससे सात लोगों के गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। देर रात इस मामले में निलंबित कोतवाल सभाजीत मिश्र ने बहुचरा के अज्ञात 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रात करीब दो बजे गाबी महुआबन में कंधई, अंतू, रानीगंज, जेठवारा, महिला पुलिस समेत कई थानों की पुलिस व सीओ एकत्र हुए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश सिंह की अगुवाई में पुलिस बल ने बहुचरा में छापेमारी की। प्रधान संजय सिंह के घर में सबसे पहले तलाशी ली गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

 इसके बाद पुलिस ने पूरे गांव की घेराबंदी कर लोगों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने भोर तक छापेमारी के दौरान 14 लोगों को धर दबोचा। इसमें रिटायर्ड सैनिक, पुलिसकर्मी, छात्र समेत अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। सोमवार को पुलिस ने आठवीं के छात्र शक्ति सिंह पुत्र जगदीश व पुलिसकर्मी चंदन सिंह पुत्र मदन सिंह को मुचलके पर रिहा कर दिया। जबकि रिटायर्ड सैनिक शंकर सिंह, मनीष सिंह, विमलेश सिंह, अंकुर सिंह, पप्पू सरोज, ऋषभ सिंह, विवेक कुमार, अमेठी के संग्रामगढ़ में तैनात सिपाही मनोज सिंह, सुशील, संजय कुमार, शक्ति सिंह, अरुण सिंह को मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा गया। इधर, तनाव को देखते हुए बहुचरा और गाबी महुआबन में राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के गाबी महुआबन में हुई घटना के बाद रविवार की रात पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पकड़े गए लोगों को लेकर कोतवाली पहुंचे लोग हंगामा करते रहे। इसके चलते उदयपुर, संग्रामगढ़ व सांगीपुर पुलिस बुला ली गई। लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया गया। लोगों की जिद को देखते हुए छात्र को मुचलके पर और सैनिक को मेडिकल के आधार पर कोतवाली से जमानत दी गई। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें