फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा को भतीजे ने मार दी गोली

Thu, 14 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के चकमुबारकपुर में भूमि विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। चचेरे भाइयों को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखे बरामद करने के साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने हमला करने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चकमुबारकपुर निवासी अब्दुल मोहीद (62) चार भाई हैं। सभी के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर बंटवारा हो चुका है। मोहीद अपने हिस्से में मिली बाग की जमीन में मकान का निर्माण कर रहा था। जिसका बुधवार की सुबह भतीजे लतीफ ने विरोध किया। उनके बीच तकरार भी हुई। आरोप है कि देर रात लतीफ अपने दर्जन भर साथियों के साथ मोहीद का निर्माणाधीन मकान गिराने लगा। शोरशराबा सुनकर मोहीद दौड़ा तो हमलावर फायरिंग करने लगे।

गोली उसके कान को चीरते हुए निकल गई। मोहीद के बेटे मुस्तकीम (32), हजरत (25) को भी हमलावरों ने लाठी डंडे से जमकर पीटा। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर कंधई पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के दौरान पांच खोखा बरामद किया। हमलावरोें की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा। इस मामले में मोहीद की तहरीर पर पुलिस ने भतीजे लतीफ, मतीन, साबिर, जाबिर, अफरोज समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि जमीन को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद चल रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें