फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर मारपीट, बाइक तोड़ी, पुलिस को देख भागे बवाली

Sun, 05 Jul 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भयहरणनाथ धाम पर अधिमास के माह में रविवार को मऊआइमा के हनुमानगंज से निशान चढ़ाने आए लोगों के साथ रही युवती से छेडख़ानी को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। निशान चढ़ाने आए लोगों का प्रसाद लूट लिया गया और उनकी बाइक तोड़ दी गई। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंची। तब जाकर बवाल कर रहे लोग वहां से भागे।
विज्ञापन


इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा हनुमानगंज गांव के लोग रविवार को निशान चढ़ाने के लिए जेठवारा थाना के कटरागुलाब सिंह स्थित भयहरणनाथधाम आए थे। निशान में महिलाओं के साथ युवतियां भी शामिल थीं। मंदिर से एक किमी पहले डीजे के साथ निशान उठा। ग्रामीण निशान लेकर मंदिर के पहले बाग के पास पहलवान बीर बाबा के चबूतरे के पास पहुंचे। यहां डीजे रोककर महिलाएं व युवतियां डांस करने लगीं। इस बीच वहां पूरे तोरई गांव के कई युवक पहुंच गए। वे निशान चढ़ाने आई एक युवती के साथ छेडख़ानी करने लगे। इस पर लोगों ने विरोध जताया तो कहासुनी होने लगी। बात बढने पर मारपीट शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद हमलावर युवक वहां से चले गए।

थोड़ी देर बाद तोरई गांव से कई लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और मंदिर में निशान चढ़ाने आए लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। निशान चढ़ाने आए लोग अपनी बाइक व प्रसाद छोड़कर भागने लगे। हनुमानगंज गांव के विजय का आरोप है कि बवालियों ने प्रसाद लूटने के साथ बाइक तोड़ दी। महिलाओं के साथ अभद्रता की और लोगों को पीटा। बवाल होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर दलबल के साथ कटरागुलाब सिंह चौकी इंचार्ज पहुंच गए। खाकी को देखकर बवाल करने वाले लोग भाग निकले। प्रसाद लुट जाने के कारण लोग निशान बाग में ही छोड़कर चले गए। डीजे का जनरेटर भी बवाली खोलकर उठा ले गए। हालांकि पुलिस ने जनरेटर को लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें