पटना चौराहे पर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे टहल रहे एक अधेड़ को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। महेशगंज थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी मोहनलाल (45) सोमवार रात साढ़े आठ बजे पटना चौराहे के पास टहल रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसे आननफानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुंचने पर मोहनलाल के घर में कोहराम मच गया।