फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का दामन थाम पत्नी को पीटकर भगाया

Fri, 08 Jan 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एकडरिया गांव निवासी पति के प्रेमिका का दामन थाम लेने से दुधमुंहे बच्चे संग भटक रही विवाहिता ने कोतवाली में कार्रवाई को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि तीन माह से पति प्रेमिका संग रह रहा है और उसके घर में प्रवेश पर पाबंदी लगाते हुए मारपीट कर भगा देता है। पीड़िता ने अपने साथ हो रहे अत्याचार पर पति के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व दीपा की शादी विजय गौड़ निवासी एकडरिया संग हुई थी। उसे एक बेटा भी हो गया। उसका आरोप है कि तीन माह पूर्व उसके पति का एक अन्य युवती से चक्कर चलने लगा। वह उसे लेकर फरार हो गया। वर्तमान में वह इलाके के भौसरनपुर गांव में निवास कर रहा है।

 दीपा का आरोप है कि प्रेमिका का दामन थामने के बाद से ससुराली भी अब उसे अपने साथ नहीं रखना चाहते और पति के पास जाने को कहते हैं। जबकि पति प्रेमिका के सामने ही उसे मारपीट कर भगा दिया। ऐसे में वह अपने अपने दुधमुंहे बच्चे संग भटक रही है। पीड़िता ने इस बाबत कोतवाली पट्टी में तहरीर देकर पति के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें