फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से घायल युवक की मौत

Sat, 26 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के खूझी कला गांव निवासी विक्रम सिंह (25) की इलाज के दौरान इलाहबाद में मौत हो गई। खबर मिलते ही  घर में कोहराम मच गया। बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

विक्रम सिंह को 13 दिसंबर की दोपहर घर से बुलाकर दो युवकों ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल विक्रम को परिजन इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। खून की उल्टी होने पर डॉक्टरोें ने कोशिश की लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी सांसें थम गई।


इस बात की जानकारी मृतक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घटना के 13 दिन बाद भी पुलिस हमलावरों को खोजने में नाकाम रही। विक्रम की मौत की खबर पर लोगों का गुस्सा पुलिस के प्रति भड़क उठा। सूचना मिलने पर पहले दीवानगंज पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे। बाद में एसओ कंधई भी दलबल के साथ पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। बवाल को देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। एसओ ने बताया कि हमलावरों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें