फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहस्वामी को बंधक बनाकर चार लाख से अधिक का सोना लूटा

Sun, 06 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता थाना के तौकलपुर में बदमाश गृहस्वामी को बंधक बनाकर घर में रखी नगदी समेत चार लाख से अधिक के सोने के जेवरात लूट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। उधर, कटरामेदनीगंज इलाके में किराना स्टोर में सेंध लगाकर चोर नगदी समेत हजारों रुपये का पान मसाला उठा ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के तौकलपुर गांव निवासी मोहम्मद रुस्तम पुत्र हकीमुद्दीन ने देल्हूपुर बाजार में बाइक एजेंसी खोल रखी है। शनिवार की रात वह परिवार के साथ एक कमरे में सो रहा था। इस बीच छत के रास्ते से घर में घुसे बदमाशों ने मोहम्मद रुस्तम के कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद वे स्टोररूम का ताला तोड़कर 25 हजार नगदी, चार लाख से अधिक के जेवर और घरेलू सामान ले गए। लघुशंका के लिए रुस्तम उठा तो दरवाजा बाहर से बंद था। इससे वह परेशान हो गया। थोड़ी देर बाद पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। वे बाहर से दरवाजा खोले तो गृहस्वामी घर से निकला।

 इसके बाद अन्य कमरों में गया तो देखा सब का ताला टूटा था। समान बिखरे थे। उधर,  नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज निवासी मोहम्मद सब्बीर पुत्र कल्लू गांव में फेरी लगा कर जूता चप्पल बेचता है। घर में ही किराना स्टोर खोल रखा है। रविवार की रात चोर सेंध काटकर स्टोर में घुस गए। किराना स्टोर में रखी तीन हजार नगदी, हजार रुपये का गुटखा, सिगरेट के साथ एक दर्जन चप्पल उठा ले गए। सुबह पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। पुलिस अभी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें