फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस के टॉयलेट में रिवाल्वर मिलने से सनसनी

Tue, 27 Oct 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ से भोपाल जाने वाली भोपाल एक्सप्रेस के एसी थ्री कोच के टॉयलेट में सोमवार की देर रात एक लावारिस लाइसेंसी रिवाल्वर मिलने से सनसनी फैल गई है। रिवाल्वर का सुराग न मिलने पर चेकिंग स्टाफ ने उसको जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। भोपाल एक्सप्रेस छूटने के बाद प्रतापगढ़ का चेकिंग स्टाफ टिकट चेक कर रहा था। हेड टीटीई रसीद एसी थ्री कोच के टॉयलेट नंबर चार में घुसे तो देखा कि वहां पर एक लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा हुआ है। रिवाल्वर को देखते ही कुछ देर के लिए वे सन्न पड़ गए। उन्होंने कोच के यात्रियों से इस बारे में पूछा। मगर किसी को भी इस रिवाल्वर के बारे में पता नहीं था। रात भर पूछताछ होती रही।
विज्ञापन


 कोच कंडक्टर द्वारा रात में जगाए जाने से कई यात्री नाराज भी हुए। इसके बाद रसीद ने इसकी सूचना कंट्रोल के साथ जीआरपी के लोगों को दी। ट्रेन कानपुर पहुंची तो पुलिस वालों ने टॉयलेट में पड़ी पिस्तौल को अपने कब्जे में ले लिया। यह रिवाल्वर किसकी थी इसको लेकर तरह की तरह चर्चाएं ट्रेन में होती रही। यहां पर यह सवाल उठता है कि अगर यह रिवाल्वर किसी यात्री की थी तो वह इसको लेने सामने क्यों नहीं आया। वह उस समय कहां था। अगर यात्री की नहीं थी तो किसने ट्रेन के टॉयलेट में रखी थी। उसका ऐसा करने के पीछे मकसद क्या था। ये तमाम ऐसे सवाल है जिसका जवाब पुलिस वाले भी ढूंढ रहे हैं। रसीद ने बताया कि भोपाल एक्सप्रेस के एसी थ्री कोच के टॉयलेट में मिली लावारिस लाइसेंसी पिस्तौल को कानपुर जीआरपी को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें