फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों को पीटा, तनाव

Tue, 27 Oct 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के तरौल गांव में बाइक सवार तीन युवकों को सोमवार की देर रात कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसे लेकर एक वर्ग के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। दो पक्षों में तनाव के चलते अधिकारी गांव पहुंचे। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने कुछ आरोपी हमलावरों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। गांव में एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पूरे रसोइयां ढेमा निवासी एजाज अहमद अपने साथी शाहरूख व दिलशाद के साथ सोमवार की देर रात नौटंकी देखकर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव की ओर जाने वाले रास्ते में बैठे आधा दर्जन युवकों ने उन लोगों को रोका और बदमाश कहते हुए हमला बोल दिया। शोर- शराबा होने पर गांव के लोग भी पहुंचे। पिट  रहे युवकों की बातों को अनसुना करते हुए वे भी उन्हें पीटने लगे। जानकारी मिलने पर रात में ही मौके पर पहुंचे एसओ रत्नेश सिंह तीनों युवकों को अपने साथ ले थाने आए और पूछताछ के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिए। इस घटना की जानकारी मंगलवार को ढेमा के लोगों को हुई तो वे भी आक्रोशित हो उठे। इससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। मारपीट में घायल एजाज का कहना है कि वह नौटंकी देखकर लौट रहा था।

 उसे व उसके साथियों को जानबूझकर मारापीटा गया। ग्रामीण इस मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस पहले तो आनाकानी करती रही। बाद में अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने हमला करने वाले अर्जुन यादव समेत आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया। चर्चा यह भी है कि कुछ दिन पूर्व क्रिकेट के दौरान उनके बीच मारपीट हुई थी। इधर बवाल के आशंका की खबर मिलने पर उपजिलाधिकारी सदर जेपी मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय दलबल के साथ मंगलवार की शाम गांव पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि चुनाव और अप्रिय वारदात की संभावना को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। दोनों गांवों पर नजर पुलिस रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें