फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल की जमाखोरी पर गोदाम सील

Wed, 21 Oct 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने बुधवार को कई गोदामों की जांच की। इस दौरान पुरबियन के पुरवा में एक गोदाम संचालक ताला बंदकर फरार हो गया। इस पर गोदाम सील करते हुए उसे अभिलेखों को दिखाने के लिए नोटिस दिया गया है। बुधवार को एसडीएम एके श्रीवास्तव, मंडी निरीक्षक, मार्केटिंग इंसपेक्टर की संयुक्त टीम ने नगर पंचायत कुंडा के दाल कारोबारियों की दुकान व गोदामों पर छापेमारी की। छापेमारी की कार्रवाई होने के पहले ही गोदाम स्वामियों को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन


 इससे वह दुकान बंदकर भाग निकले। फिलहाल टीम ने पुरबियन का पुरवा गांव के पास शंकर लाल पुत्र छोटेलाल केशरवानी के गोदाम की जांच करनी चाही, लेकिन वह भी ताला बंदकर भाग निकला। इस पर एसडीएम ने गोदाम सील कर दिया। इसके साथ ही गोदाम पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। गोदाम मालिक को अपने स्टाक रजिस्टर, लाइसेंस आदि के साथ ही अन्य अभिलेख के साथ अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। इस दौरान पूरे तहसील क्षेत्र के गल्ला व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम एके श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें