फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी अंतू पुलिस के हाथ खाली

Mon, 19 Oct 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी के एक युवक की हत्या के मामले में 36 घंटे बाद भी अंतू पुलिस के हाथ खाली हैं। दुर्गा पूजा पंडाल से जुड़े लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को सुराग नहीं मिला। अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी विक्रांत सिंह की शनिवार रात अंतू कस्बे में दुर्गापूजा पंडाल से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंचे एसपी ने जल्द से जल्द खुलासे का निर्देश अंतू पुलिस को दिया था। अंतू एसओ मृत्युंजय मिश्रा ने पंडाल से जुड़े लोगों के साथ ही अन्य लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई क्लू हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


 धौरहरा जाकर भी पुलिस ने परिजनों के साथ ही उसके दोस्तों से विक्रांत के बारे में जानकारी ली। उससे रंजिश रखने वालों के नाम पते नोट करने के बाद उनके घर भी पुलिस गई। कई लोग घरों में नहीं मिले। जो मिले उनसे पूछताछ कर पुलिस लौट आई। अंतू पुलिस को विक्रांत के मोबाइल की काल डिटेल से ही उम्मीद है। पुलिस की मानें तो रविवार होने के कारण काल डिटेल नहीं मिल सकी थी। सोमवार को मैसेज भेजा गया है। मंगलवार को काल डिटेल मिलने की उम्मीद है। इसके बाद ही घटना की छानबीन की जाएगी। चर्चा है कि विक्रांत की हत्या के तार अंतू से जुड़े हैं। एसओ अंतू ने बताया कि अभी कोई ठोस क्लू नहीं मिला है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें