फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बदमाशों ने दंपति को लूटा

Mon, 19 Oct 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से घर जा रहे दंपति को बाइकर्स बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। शोर शराबा सुनकर लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर बदमाशों की खोजबीन में जुटी है। सुल्तानपुर जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र के परसोइया भादर निवासी अनूप यादव सोमवार को अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी गए थे। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। चंदौका पुल के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हेें ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वे कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने दोनों को तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन


 बदमाशों ने अनूप की जेब से रुपये, मोबाइल और उसकी पत्नी के कान से झुमका, चेन समेत अन्य जेवरात लूट लिए। तभी राहगीर आते दिखाई पड़े तो बदमाश भागने लगे। अनूप ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश कांधरपुर की ओर भागने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद बदमाशों की खोजबीन करने लगी। इस बाबत एसओ कोहड़ौर रियाज अहमद ने बताया कि वे बदमाशों की दबोचने के लिए लगे हैं। पीड़ित ने तहरीर भी नहीं दी है। उधर, दूसरी घटना में कोहड़ौर के बासूपुर निवासी वरुण कुमार मिश्र रविवार की राम शहर स्थित दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। गोड़ें गांव के करीब बदमाशों ने उसे लूटने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। उसने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें