फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर चोरों ने मेडिकल स्टोर से उड़ाए हजारों

Fri, 09 Oct 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंध लगाकर चोर हजारों की नकदी समेत दवाइयां उठा ले गए। सुबह दुकान में अस्त-व्यस्त सामान देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। इसकी सूचना कोतवाली में दी गई है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी संजीत कुमार मिश्र कुंडा के हनुमत नगर में रहते हैं। भगवन तिराहे पर उनका मेडिकल स्टोर है। गुरुवार रात पीछे के एक कमरे से होकर चोर उनकी दीवार तक पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। अंदर घुसे चोरों ने  करीब 8 हजार की नकदी और हजारों की दवाएं उठा ले गए। इसके साथ ही दुकान में रखा सीसीटीवी का सेट तोड़ डाला। सुबह सामान बिखरा देख दुकानदार के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। बाद में इसकी सूचना कोतवाली में भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें