फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध काटकर किराना स्टोर खंगाल ले गए चोर

Sun, 20 Sep 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ में शनिवार की रात चोर सेंध लगाकर एक किराना स्टोर में घुस गए। दुकान में रखी नगदी के साथ सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार परेशान हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। बीरमऊ निवासी गिरिराज पांडेय ने गांव के किनारे एक किराना स्टोर खोल रखा है। शनिवार की रात दुकान बंद करके वह घर चल गया। देर रात पहुंचे चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। इसकी भनक किसी को नहीं लग सकी। दुकान में रखे खाद्यान्न के साथ चोर 6 हजार के रिचार्ज कूपन और 5 हजार नगदी ले गए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह गिरिराज दुकान खोलकर अंदर घुसा तो सामान गायब देखकर उसके होश उड़ गए। पीछे की तरफ जाकर देखा तो दुकान के कुछ सामान गिरे थे। उसने इसकी शिकायत इलाकाई पुलिस से की। स्थानीय पुलिस पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है। इसी तरह  कंधई थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ निवासी दयाशंकर तिवारी ने दीवानगंज बाजार में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। रविवार सुबह वह घर से आया और दुकान खोलकर पड़ोस में कुछ सामान खरीदने चला गया। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और दयाशंकर का लैपटॉप लेकर फरार हो गए। इसी तरह मानधाता थाना क्षेत्र के जमुआ निवासी पप्पू विश्वकर्मा के खेत में लगा पंपिंगसेट इंजन शनिवार की रात चोर खोल ले गए। उसने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें