फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर गुड़ कारोबारी को लूटा

Sun, 13 Sep 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार के गुड़ कारोबारी को तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर उसे जमकर मारापीटा। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली निवासी बसंतलाल गुप्ता (45) गुड़ का कारोबारी है। रविवार को उड़ैयाडीह बाजार में वह साप्ताहिक बाजार में गुड़ बेचने के लिए गया था। रात करीब आठ बजे वह अपनी मोपेड लेकर घर लौट रहा था। गोंई गांव के करीब सूनसान स्थान पर चार बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


 उससे रुपये छीनने लगे। विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भी वह अपने पसीने की कमाई देने के लिए राजी नहीं था। यह देख बदमाशों ने तमंचा निकालकर सटा दिया। इससे कारोबारी भयभीत हो गया। उसकी जेब से बदमाशों ने चार हजार रुपये छीन लिए। इस दौरान राहगीर आते दिखाई पड़े तो बदमाश जंगल की ओर भाग निकले। कारोबारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ अए। लोगों को बसंतलाल ने आपबीती सुनाई। इसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन के बाद बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें