फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Sun, 13 Sep 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर प्यार में दिवाना एक युवक शोले फिल्म के अंदाज में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और तब तक टावर से नीचे नहीं उतरा जब तक कि प्रेमिका ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल पर शादी के लिए हामी नहीं भरी। प्रेमी युवक की इस हरकत से जहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, वहीं पुलिस के भी हाथ-पांव फूले रहे।
विज्ञापन


रविवार को मीना बाजार निवासी सनी (22) अचानक बाजार के पास लगे मोेबाइल टावर पर चढ़ गया और शोले फिल्म के वीरू के अंदाज में जोेर-जोर से ‘मैं कूद कर जान दे रहा हूं’ चिल्लाने लगा। उसकी इस हरकत पर टावर के पास लोगों भी भीड़ लग गई। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष दीवान सिंह जलाल भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और वहां मौजूद लोग ने उससे बार-बार नीचे उतरने का आग्रह किया, लेकिन वह नहीं माना। उसने बताया कि उसकी प्रेमिका ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया है और अब वह टावर से कूदकर आत्महत्या कर रहा है।

उसकी इस हरकत से वहां मौजूद लोग सहमे रहे। आनन-फानन में उसकी प्रेमिका का पता लगा कर उसे मौके पर बुलाया गया। प्रेमिका ने जब मोबाइल से बात कर शादी का प्रस्ताव स्वीकार किया तब जाकर वह नीचे उतरा। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल युवक को पुलिस हिरासत में लेकर युवक और युवती के परिजनों को थाने बुलाया गया है। खबर लिखे जाने पर उनके परिजन थाने में नहीं आए थे। उधर, पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें