फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में वीडीओ की मौत

Tue, 01 Sep 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में सोरांव ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत हो गई। घटनास्थल पर ग्राम पंचायत अधिकारी की बाइक और हेलमेट मिला। बगल में एक पानी की बोतल पाई गई, जिसमें जहरीले पदार्थ की गंध आ रही थी। बाइक की चाभी उनकी जेब में थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिंघनी गांव निवासी श्याम कृष्ण मिश्र (50) इलाहाबाद के सोरांव ब्लाक में बतौर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तैनात थे। बताया जाता है कि सोमवार को श्याम कृष्ण इलाहाबाद से सिंघनी अपने गांव के लिए बाइक से निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं पहुंचे। इससे परिवारीजन परेशान हो गए। उन्होंने उनकी सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच कुछ ग्रामीण टहलते हुए गांव के बाहर स्थित नाले के किनारे बने बांध की तरफ चले गए। वहां श्याम की बाइक और हेलमेट दिखा।

 गांव वाले जब नीचे उतरे तो उनका शव पाया गया। खबर फैलने पर बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। किसी तरह शव को नाले से बाहर निकाला गया। उनके शव के पास एक पानी की बोतल मिली, जिसमें से जहरीले पदार्थ की गंध आ रही थी। लोग आशंका जता रहे हैं कि जहरीला पदार्थ ही उनकी मौत की वजह बना है। हालांकि कोई अभी इस घटना के बाबत स्पष्ट कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस ने मामला संदिग्ध होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्याम कृष्ण के घर में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। पूरा परिवार इलाहाबाद में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें