फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई किशोरी से दुष्कर्म

Tue, 11 Aug 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शौच को गई किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर गांव के कुछ बच्चे पहुंच गए। बच्चों ने उसे दुष्कर्म करते देखा तो शोर मचाने लगे। घटना की तहरीर संग्रामगढ़ थाने में दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित की मां ने पुलिस अधीक्षक के साथ ही अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी पांच अगस्त की शाम शौच के लिए बाग में गई थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक उसे झुरमुट में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।

किशोरी के चीखने पर गांव के कुछ बच्चे उस तरफ गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। परिजन किशोरी को घर ले आए। किशोरी की मां का कहना है कि उसने लिखित तहरीर थाने में दी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने पुलिस अधीक्षक के साथ ही पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक इलाहाबाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक व क्षेत्राधिकारी कुंडा को शिकायती पत्र भेजकर घटना से अवगत कराया है। उधर, संग्रामगढ़ एसओ वीरेंद्र तिवारी का कहना है कि इस तरह की कोई घटना संज्ञान में नहीं आई। न तो कोई तहरीर ही मिली है। अगर कोई शिकायती मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें