फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को गोली मारी, बाल-बाल बचा

Tue, 11 Aug 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर बाजार से घर लौट रहे अधेड़ को पड़ोसियों ने गोली मार दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुरैला निवासी कौशर अली (30) सोमवार की शाम देल्हूपुर बाजार सामान खरीदने गए थे। देर रात वह अपने घर लौट रहे थे। वह पुरैला ग्राम प्रधान के घर के करीब पहुंचे ही थे कि पुरानी रंजिश के चलते वसीम समेत अन्य लोगों ने रोक लिया।
विज्ञापन


 उनकी मंशा समझते ही वह बाइक छोड़कर भागने लगे। यह देख हमलावरों ने दौड़ा लिया और फायर करने लगे। हालांकि गोली कौशर को नहीं लगी और जान बचाकर वह प्रधान के घर की ओर भाग गए। रात में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और छानबीन के बाद कौशर की तहरीर पर वसीम, मुजीब, इमरान, शमशाद, इद्रीश व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ रत्नेश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें