फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजलपुर में पथराव, महिला एसओ का सिर फूटा

Sun, 09 Aug 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा विकास खंड के बैजलपुर गांव में रास्ते का निर्माण कराने गए तहसील प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ा। पथराव में महिला एसओ का सिर फट गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी पुलिस ने रास्ते का निर्माण करा दिया।
विज्ञापन


बैजलपुर गांव की प्रधान ज्योति सिंह द्वारा गांव में रास्ते का निर्माण कराया जा रहा था। जिसे लेकर विरोध चला आ रहा था। निषाद बस्ती के लोग इसका पुरजोर विरोध कर रहे थे। जिस कारण बीते डेढ़ वर्ष से इसका निर्माण नहीं हो पा रहा था। भूमिधरी जमीन से पांच लोगों ने रास्ता निर्माण कराने के लिए अपनी सहमति दे दी। केवल अशोक निषाद राजी नहीं हुआ। रास्ता बनवाने के लिए रविवार को डीएम के आदेश पर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह, देवसरा व कंधई पुलिस के साथ महिला आरक्षी व दरोगा के अलावा राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। रास्ते का निर्माण प्रारंभ होते ही बवाल शुरू हो गया। वहां गिराई जा रही गििट्टियों से ही महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में महिला एसओ दुर्गावती यादव का सिर फट गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और फिर पथराव करने वाले लोगों को दौड़ाकर लठियाया। पुलिस ने पथराव कर रहीं आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने रास्ते का निर्माण पूरा कराया। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा अखिलेश राय ने बताया कि महिला एसओ के घायल होने की बात गलत है। बवाल पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। एसडीएम पट्टी प्रदींप कुमार सिंह ने बताया कि नवीन परती में रास्ते के निर्माण का विरोध ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा। राजस्व टीम से नाप के बाद रास्ते का निर्माण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें