फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कोच में दबंगों ने रेलकर्मी को घसीटकर पीटा, जान से मारने की धमकी

Sun, 09 Aug 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से प्रतापगढ़ आ रही पद्मावत एक्सप्रेस में रविवार को सुबह एसी कोच बी-वन में दबंगों ने कूलिंग को लेकर आन ड्यूटी रेलकर्मी की घसीटकर लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने पर प्रतापगढ़ में रेलकर्मी आक्रोशित होकर थाने पहुंचे और आरोपी यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई मांग करने लगे। पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। मुकदमा लिखे जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पद्मावत एक्सप्रेस के वी-वन कोच में इलेक्ट्रिक विभाग के फिटर रहमतउल्ला और खलासी मुकेश की ड्यूटी थी। ट्रेन अमेठी पहुंची तो कोच में सफर कर रहे पंजाबी मार्केट के संजय जैन और अनुराग त्रिपाठी साथियोतं के साथ मुकेश को ढूंढते हुए लाबी में पहुंचे। बोले कि कोच की कूलिंग कम है, इसको बढ़ाओ।

 मुकेश ने जवाब दिया कि जितना होना चाहिए उतना है। आप इस बारे में फिटर रहमतउल्ला से बात कीजिए। मुकेश का आरोप है कि वह रहमतउल्ला को बुलाने जा रहा था तभी संजय और उसके चार साथी उसको लाबी से घसीटते हुए बाथरूम के पास ले आए और उसको पीटना शुरू कर दिया। मुकेश के अनुसार बेल्ट से उसकी पिटाई की गई। उसकी आवाज सुनकर रहमतउल्ला भागता हुआ आया और बीचबचाव किया। तब जाकर उसकी जान बची। जाते-जाते इन लोगों ने मुकेश को चलती ट्रेन से नीचे फेंकने की धमकी दी। ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची तो रहमत ने इस घटना की जानकारी स्टाफ को दी। बाद में मुकेश की तहरीर पर संजय जैन व चार अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। मुकेश का मेडिकल भी कराया गया। उधर, मारपीट करने के बाद आरोपी यात्रियों ने एसी कम ठंडा होने की शिकायत रेल अफसरों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें