फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों से भयभीत छात्रा ने छोड़ा कालेज

Sat, 25 Jul 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों की करतूत से भयभीत छात्रा ने कालेज आना बंद कर दिया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन मनचले हाथ नहीं लगे। अधिकारियों के आदेश के बाद जेल रोड पुलिस चौकी ने गश्त तेज कर दी है। कंधई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर इलाके की एक छात्रा एमडीपीजी कालेज में पढ़ती है। कादीपुर से लेकर जेल रोड तिराहे तक उस छात्रा का पीछा करते हुए बाइक सवार युवक छीटाकशी करते थे। छात्रा सबकुछ बर्दाश्त करती रही। पहले तो उसने सोचा कि शायद वे खुद ही अपनी हरकत बंद कर दें, लेकिन मनचलों की करतूत बंद नहीं हुई। उसने परिजनों को सारी बात बताई।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पहले तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने मनचलों पर कार्रवाई का केवल भरोसा दिया। शिकायत के बाद भी समस्या बनी रही। इससे परेशान छात्रा ने गुरुवार से कालेज आना बंद कर दिया। इससे चिंतित परिजनों ने मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। इस तरह की बात सामने आते ही अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई। अफसरों के आदेश पर शुक्रवार से जेल चौकी प्रभारी मनचलों की तलाश करने के लिए कादीपुर से जेल रोड तक खोजबीन करने लगे, लेकिन कोई नहीं मिला। शनिवार सुबह ही चौकी प्रभारी हमराहियों के साथ पुल पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद छात्रा व उसके परिजनों को बुलाया। ताकि वे मनचलों का हुलिया जान सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें