शनिवार सुबह सड़क पर शव मिलने से कस्बे में हड़कंप मच गया। वहीं
पुलिस घटना को सड़क हादसा बता रही है। मृत अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो सकी
है।
रामकोट थाने से करीब 500 मीटर दूरी पर रामकोट कस्बा है। इसी कस्बे
के बीच से ही सीतापुर से हरदोई जाने का मार्ग है। शनिवार सुबह जब कस्बे के
लोग टहलने निकले, तो एक विद्यालय के सामने सड़क पर उन्हें एक अधेड़ का शव
पड़ा दिखा। खबर फैलते ही हड़कंप मच गया।
अधेड़ की गर्दन पर धारदार हथियार
से काटे जाने का निशाना था। दोनों हाथों की नसें भी कटी हुईं थीं। लोगों की
माने तो बदमाशों ने धारदार हथियार से उसका गला रेेेतने के बाद हाथ की नसें
काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश शव को सड़क पर ही छोड़कर मौके से
भाग गए। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
उधर, थानाध्यक्ष रामकोट कुंवर बहादुर
सिंह ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया सड़क हादसा प्रतीत हो रही है। बावजूद
इसके घटना के हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम
रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर घटना को हत्या की धाराओं में दर्ज कर
आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।