फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली करने वाले प्रधान जाएंगे जेल : प्रभारी पीडी

Wed, 02 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया आवास और इंदिरा आवास के लाभार्थियों  से अफसरों के नाम पर वसूली करने वाले प्रधानों को जेल भेजा जाएगा। प्रभारी परियोजना अधिकारी और डीडीओ रमाकांत तिवारी ने लाभार्थियों को सावधान करते हुए कहा है कि लोहिया आवास के चयन में प्रधानों की कोई भूमिका नहीं है। वह किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन


जिले के नवनिर्वाचित प्रधानों की नजर लोहिया आवास और इंदिरा आवास के लाभार्थियों पर है। फरवरी माह में लोहिया आवास और इंदिरा आवास की पहली किस्त पहुंचते ही अधिकारियों के नाम पर तीस-तीस हजार रुपये की वसूली करने की शिकायत अफसरों तक पहुंच गई है। प्रभारी पीडी और डीडीओ रमाकांत तिवारी ने लाभार्थियों को सावधान करते हुए कहा है कि लोहिया आवास के पात्रता के  चयन में प्रधान का कोई रोल नहीं होता है।

उन्होंने बताया कि पात्रों का चयन कर लिया गया है। इसीलिए प्रधानों से कोई प्रस्ताव भी नहीं मांगा जा रहा है। इसलिए वह किसी के भी बहकावे में न आएं और किसी को भी एक रुपये भी न दें। संडवा चंद्रिका के भैरोपुर गांव में लाभार्थियों से तीस-तीस हजार रुपये वसूली का मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर गोपनीय जांच कराकर दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें