फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर में घुसकर मारपीट, छह घायल

Mon, 29 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी से शुरू हुई बात चुनावी रंजिश के कारण मारपीट में बदल गई। प्रधान के घर पर चढ़कर लोगों ने जमकर मारपीट की। इसमें प्रधान, उनके पति सहित छह लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों से पुलिस ने 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। महेशगंज थाना क्षेत्र के भरदारपुर गांव की प्रधान कुसुम देवी के देवर बाबूलाल की पत्नी व बेटा राजकुमार गांव के ही अमर बहादुर पटेल के घर चावल खरीदने गए थे। इस दौरान अमर बहादुर के बेटे व राजकुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और गालीगलौज हो गई।
विज्ञापन


 इसके बाद अमर बहादुर के ही परिवार के फूलचंद्र, जिन्होंने अपना प्रत्याशी चुनाव में उतारा था, ने कई लोगों के साथ प्रधान के घर हमला बोल दिया। इस दौरान जो जहां मिला उसे वहीं पीट दिया गया। शोरशराबे पर आसपास के लोगों ने हमलावरों को ललकारा तो वे वहां से हटे। इसमें प्रधान कुसुम देवी, उनके पति सोनीला, बेटी रूबी, बेटा रवि, भतीजा राजकुमार व बहन ऊषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान के परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, प्रधान कुसुम देवी की तहरीर पर अमर बहादुर, फूलचंद्र सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जबकि अमर बहादुर की तहरीर पर प्रधान सहित आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना को देखते हुए गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें