फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

Tue, 23 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल आई मासूम के साथ युवक ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। जानकारी परिजनों को हुई तो वह लोकलाज के भय से बिना किसी को बताए उसका इलाज कराए। दूसरे दिन उसकी तबीयत और बिगड़ गई तो ग्रामीणों के कहने पर शाम को थाने में नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र एक गांव में पांच बच्ची अपनी ननिहाल आई थी। सोमवार को घर के लोग पानी लगाने गए थे। इस दौरान बगल का एक युवक बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। घर के लोग लौटे तो बच्ची ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। उसकी बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। लोकलाज के डर से घरवालों ने किसी से कुछ नहीं कहा और बच्ची का इलाज करवाया। मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ी तो गांव के कुछ लोगों को भी इसकी जानकारी हो गई। ग्रामीणों के कहने पर परिजनों ने देर शाम घटना की तहरीर थाने में दी। उधर, एसओ महेशगंज ने ऐसी किसी तहरीर के मिलने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें