फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, दर्जनों घायल

Wed, 15 Jul 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर के साथ ही कुल्हाड़ी भी चली। इस दौरान करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से छह लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक देख सभी को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवानारायण पुर गांव के लोगों की करीब 10 विस्वा जमीन बहादुरपुर बाजार में है। इसमें से मन्नीलाल आदि ने अपनी छह विस्वा जमीन अलग करवा ली है। इसी को लेकर अन्य लोग नाराज थे। मंगलवार की शाम खेत में पानी लगाने के विवाद को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन


जमकर मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे के साथ ही ईंट पत्थर चलने लगे। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी भी चला दी। इससे करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल हेमंत (30) पुत्र मेवालाल, बद्री प्रसाद (70) पुत्र भगवती प्रसाद व दूसरे पक्ष के मन्नीलाल (61) पुत्र कलेशर, उसकी पत्नी श्यामकली (60), माया देवी (40) पत्नी छोटेलाल, मृत्युंजय (20) पुत्र फूलचंद्र सरोज को देर रात इलाज के लिए कुंडा सीएचसी ले आई। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सभी को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
















विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें