फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर सो रहे किशोर को मारी गोली

Mon, 13 Jul 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर सो रहे एक किशोर को रविवार को गोली मार दी गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस परिजनों के साथ घायल को जिला अस्पताल ले गई। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कांधरपुर निवासी सुनील कुमार (15) पुत्र रामफेर उर्फ मनगू सरोज रविवार को खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात बारह बजे के बाद अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर परिजन सुनील के करीब पहुंचे तो खून बहता देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन


उसके सिर में गोली लगी थी। मौके पर बारह बोर का खोखा बरामद मिला। परिजनों के शोर पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की सूचना पर पट्टी पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और घायल किशोर को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल ले गई। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिजन घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। किसी से रंजिश भी नहीं है। पट्टी कोतवाल प्रभात कुमार यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।  सीओ पट्टी एसके वर्मा का कहना है कि पुलिस आशनाई समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें