फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लाखों लूटा

Sat, 06 Feb 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीबी डिग्री कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल को बदमाशों ने तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लाखों रुपये लूट ले गए। पति और बेटे ने विरोध किया तो उन्हें जमकर मारापीटा।इतना ही नहीं बेखौफ बदमाशों ने प्रिंसिपल की कटर से अंगूठी काटकर निकाल ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन में हाथ पैर चलाया लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के दहिलामऊ में रहने वाली पूर्व प्रिंसिपल डॉ. छंदा चक्रवर्ती के मकान में शुक्रवार की रात करीब एक बजे रोशनदान के सहारे तीन बदमाश घुसे।  आहट पाकर उनका बेटा अंकुर जाग गया। वह जैसे ही दरवाजा खोलकर बाहर निकला। तमंचा सटाकर बदमाश उसे पीटने लगे। शोर  सुनकर प्रिंसिपल के पति मानोश चक्रवर्ती दौड़े और बेटे के सिर पर तमंचा सटा देख सन्न रह गए। बेटे को बचाने के लिए  वह बदमाशों से भिड़ गए। लेकिन बदमाशों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। प्रिंसिपल बाहर निकलीं तो उन्हें भी तमंचा के बल पर कान की बाली, कटर से दो अंगूठी काटकर अंगुली से निकाल ली।

हाथ से कंगन व गले से सोने की चेन के साथ ही आलमारी में रखा 80 हजार रुपये नगद, लैपटाप, चार मोबाइल व कीमती कैमरा समेट लिए। तमंचे के बल पर सभी को एक कमरे में बंद कर बदमाश भाग निकले। बदमाशों के भागने के दौरान ही प्रिंसिपल ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। रात में ही सिविल लाइन चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश करने लगी लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। शनिवार की सुबह नगर कोतवाल , सीओ सिटी मनीष मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। बताया गया है कि नगदी समेत करीब तीन लाख की बदमाशों ने लूटपाट की है। इस मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें