फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में तड़तड़ाईं गोलियां, फौजी को लगे छर्रे

Sun, 12 Jul 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघराय थाना क्षेत्र के श्रृंगारपुर गांव में रविवार को घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों में गोली चल गई। इस दौरान एक फौजी को गोली लग गई। बावजूद उसने साहस दिखाते हुए हमलावर का तमंचा छीन लिया और उसे पुलिस को दे दिया। इस मामले में दोनों तरफ से जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस एक तरफ की घटना को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के श्रृंगारपुर गांव निवासी रमाशंकर द्विवेदी शिक्षक थे। उनके तीन बेटे हैं। दो बेटे शिवशंकर, और भोलाशंकर फौज में हैं। इसके चलते माता-पिता इन दोनों के साथ ही रहते हैं। इसके चलते इन दोनों भाइयों से बड़े भाई गिरजाशंकर का विवाद चल रहा है। जमीन के साथ ही पिता की पेंशन और उनके फंड को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। रविवार को भोला और शिवशंकर छुट्टी पर आए थे। इस दौरान जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। करीब 12 बजे दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान फौजी शिवशंकर द्विवेदी गोली लगने से घायल हो गए।

दोपहर में उन्होंने थाने पहुंचकर एक असलहा पुलिस को दिया और अपने भाई, गिरजाशंकर व भाभी आशा देवी सहित भतीजे आदीश के विरुद्ध जान से मारने की तहरीर दी। उधर, दूसरी तरफ से गिरजाशंकर ने भाई शिवशंकर, उसकी पत्नी वंदना, भोला शंकर व उसकी पत्नी आरती के साथ ही दो रिश्तेदारों पर आरोप लगाते हुए गोली चलाने और मारपीट करने के साथ ही धमकी दिए जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ 307, 504, 506, 147, 323 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शिवशंकर को मेडिकल के लिए भेज दिया है। एसओ पीपी सिंह का कहना है कि एक तरफ से तो गोली चली है, लेकिन दूसरी तरफ से गोली चलने का मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें