फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से घायल सेल्समैन की गई जान

Mon, 01 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भगत का पुरवा में रविवार रात गोली लगने से घायल सेल्समैन सुरेंद्र यादव की इलाहाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके साढ़ू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के लाखापुर निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र रामबहादुर यादव उसरापुर स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। वह रविवार की रात आठ बजे अपनी ससुराल बाघराय थाना क्षेत्र के उमरापट्टी जा रहा था। जेठवारा थाना क्षेत्र के भगत का पुरवा के करीब उसे बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी थी। घायल सुरेंद्र को इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता रामबहादुर ने जेठवारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहू का अपने जीजा से अवैध संबंध था।

 शादी के बाद से सुरेंद्र की पत्नी अक्सर मायके में रहती थी। उसकी सुरेंद्र से केवल फोन पर ही बातचीत होती थी। सुरेंद्र के साढ़ू शिवकुमार यादव निवासी मंसूराबाद थाना नवाबगंज इलाहाबाद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने शिवकुमार व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। घटना के बाद पत्नी भी ससुराल नहीं आई। एसओ जेठवारा दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें