फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 19 Jun 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पिता ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा निवासी लल्लन प्रसाद गुप्ता ने अपनी बेटी प्रीती गुप्ता (22) की शादी नगर कोतवाली के महुली निवासी लक्ष्मण गुप्ता के साथ डेढ़ वर्ष पहले की थी। लल्लन के मुताबिक, शादी में उसने अपने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था।
विज्ञापन


शादी के बाद से प्रीती के ससुराली जन दहेज में 51 हजार नगद व चेन की मांग करने लगे। दहेज न मिलने के कारण उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। बाद में फोनकर बताया कि प्रीती की हालत बेहद खराब है। यह सुनते ही लल्लन अपने परिवार के साथ जिला अस्पताल पहुंच गया। यहां खोजता रहा, पर उसे कोई नहीं मिला। इसके बाद वह महुली स्थित प्रीती के घर पहुंचा। देखा तो कमरे के अंदर शव फंदे से लटक रहा था। फंदे से उतार कर उसे जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज लोगों ने जिला अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें