फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन चालक हत्याकांड-36 घंटा बीते, नतीजा सिफर

Wed, 20 May 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई की अगई शाखा के लिए पचास लाख रुपये लेकर जा रही वैन के चालक की हत्या कर लूट की कोशिश करने वालों बदमाशों के बारे में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। संदिग्धों के मोबाइल की काल डिटेल समेत कई दिशाओं में पुलिस की जांच चल रही है। हालांकि घटना के दूसरे दिन बुधवार को पुलिस एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी थी।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के अगई स्थित एसबीआई की शाखा के लिए मंगलवार को पचास लाख रुपये लेकर जा रही वैन पर हरकिशुन दुबे का पुरवा गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से हमला कर दिया। यहां निर्माणाधीन पुलिया के समीप घात लगाए बैठे बदमाशों ने जीप चालक राहाटीकर निवासी जीतलाल कोरी की आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद भी चालक ने जीप नहीं रोकी और स्पीड बढ़ा दी। इस पर बदमाशों ने रिवाल्वर से चालक पर फायर झोंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित वैन सड़क से लगभग सौ मीटर दूर खेत में चली गई। गार्ड के फायर करने के कारण बदमाश कैश लूट नहीं सके।


 घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हरकत में आई पुलिस मंगलवार को रातभर बदमाशों की तलाश करती रही, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। घटना के दूसरे दिन बुधवार को स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी लालगंज पहुंच गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना के खुलासे को लेकर कई दिशा में जांच चल रही है। पुलिस वैन में मौजूद गार्ड समेत कुछ संदिग्ध बदमाशों के मोबाइल की काल डिटेल भी निकाल रही है। बदमाशों का हुलिया जानने के लिए पुलिस की टीमें घटना स्थल पर पहुंचीं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। इलाके में लाल रंग की पल्सर रखने वाले युवकों का भी इतिहास खंगालने में जुटी हुई है। इन सबके बाद भी पुलिस को अभी कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद घटना को लेकर मातहतों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें