फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरोगी ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 20 May 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के हंडौर नहर का पुरवा में बुधवार को एक मनोरोगी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफना दिया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के हंडौर नहर का पुरवा गांव निवासी मो.मुस्तफा के 20 वर्षीय पुत्र मो. शाहरुख ने बुधवार को अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुन परिजन भागकर पहुंचे। कमरे में उसकी लाश पड़ी हुई थी। यह देखकर घरवालों के होश उड़ गए। रोना-पीटना मच गया। सूचना पर ग्रामीणों के साथ आसपास के लोग भी जुट गए। परिजनों ने बिलखते हुए बताया कि शाहरुख आए दिन खुद को गोली से उड़ाने की बात करता था।


वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मुस्तफा के छह पुत्रों में शाहरुख चौथे नंबर पर था। उसकी मनोदशा को भांपते हुए परिजनों ने उसकी शादी भी नहीं की थी। दोपहर बाद परिजनों ने शव को गांव के समीप ही दफना दिया। इस बारे में प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। फिलहाल छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें