फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडेंट के गार्ड ने आर्केस्ट्रा डांसरों से की अभद्रता, बारातियों ने पीटा

Thu, 23 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज के तिना चितरी गांव में नशे में धुत कमांडेंट के गार्ड ने मंच पर चढ़कर आर्केस्ट्रा की डांसरों से अभद्रता की। विरोध करने पर वह सर्विस रिवाल्वर निकालकर लहराने लगा। इस पर बारातियों ने दबोचकर उसकी धुनाई कर दी और रिवाल्वर छीन ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया। हालांकि कोई शिकायत नहीं मिलने पर बाद में उसे कमांडेंट की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के तिना चितरी में राजेंद्र जायसवाल की भतीजी की बुधवार को शादी थी। अमेठी जिले से बारात आई थी। बारातियों ने आर्केस्ट्रा की भी व्यवस्था थी। द्वारचार के बाद मंच पर आर्केस्ट्रा की नर्तकियां डांस कर रही थीं। रात ग्यारह बजे के लगभग अचानक एक होमगार्ड वर्दी में सर्विस रिवाल्वर के साथ नशे में धुत होकर मंच पर चढ़ गया। वह नशे में टल्ली होकर नर्तकियों के साथ डांस करने लगा। होमगार्ड को वर्दी में देख पहले तो किसी ने कुछ नही कहा, लेकिन डांस करने के दौरान अचानक वह नर्तकियों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर बारातियों ने विरोध किया तो वह सर्विस रिवाल्वर निकालकर लहराने लगा।

इस बीच कुछ बाराती मंच पर चढ़ गए और नशे में धुत होमगार्ड की रिवाल्वर छीनकर मंच से नीचे धकेल दिया। बारातियों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। घरातियों की सूचना पर लालगंज कोतवाली पुलिस पहुंची और नशे में धुत होमगार्ड को हिरासत में ले लिया। बारातियों ने होमगार्ड के पास से छीनी गई सर्विस रिवाल्वर को पुलिस के हवाले कर दी। रात में ही पुलिस नशे में धुत होमगार्ड को लेकर कोतवाली आ गई और हवालात में डाल दिया। पहले तो होमगार्ड अपनी पहचान छिपाता रहा लेकिन जब फंसने की बात आई तो उसने खुद को कमांडेंट का गार्ड बताया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि सांगीपुर थाना के इटौरा निवासी विश्वंभर मिश्रा बलरामपुर में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। मिश्र छुट्टी पर गार्ड के साथ घर आए थे। बुधवार को चोरी से वह आर्केस्ट्रा देखने आया था। घटना के दूसरे दिन होमगार्ड के खिलाफ बारातियों व आर्केस्ट्रा संचालक की तरफ से कोतवाली में कोई शिकायत नही की गई। इसपर गार्ड को कमांडेंट की सुपुदर्गी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें