फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से उड़ाए दो लाख रुपये

Sun, 29 Mar 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के आवास विकास कालोनी की रहने वाली कंचन देवी के बैंक खाते से सवा दो लाख रुपये निकल गए। उसे इसकी भनक भी नहीं लगी। चेक बाउंस होने पर उसे इस बात की जानकारी हो सकी। परेशान खाताधारक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


कंचन देवी पत्नी राघवेंद्र तिवारी का आरोप है कि बाबागंज स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र में उसका खाता है। नौ जुलाई वर्ष 2014 को फर्जी तरीके से हस्ताक्षर बनाकर उसके खाते से 2 लाख 11 हजार रुपए निकल गए। उसे इस बात की भनक तक नहीं लगी। बात दस दिन पहले खुली। जब उसने अपने पति को दो लाख रुपए निकालने के लिए चेक दिया। पति ने अपने बैंक एकाउंट में चेक लगाया तो वह बाउंस बताने लगा।

 इससे परेशान दंपति बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक से बात की। उनका आरोप है कि बैंककर्मियों ने निकालने वाले की बाबत कोई जानकारी नहीं दिया। आशंका जताई कि उसका रुपया खाते से निकलवाने में बैंककर्मियों का हाथ है। बैंककर्मियों की मनमानी से परेशान कंचन ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी कोतवाल बालकृष्ण शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस बाबत शाखा प्रबंधक से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें