फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते घुसे चोर ले गए 3.5 लाख का माल

Sun, 29 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कुशमौर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान में छत के रास्ते घुस कर साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन



घटना की जानकारी बरामदे में सोए परिवार के सदस्यों को भी नहीं हुई। सुबह जगे तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ मिला और उसमें रखे तीन बक्से गायब थे। तीनों बाक्स में नगदी सहित साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात आदि थे। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचित कर चोरों के विरुद्ध तहरीर दी।


गांव निवासी अखिलेश यादव पुत्र शिवनाथ यादव अपने घर के बरामदे में सोए हुए थे। घर के अन्य सदस्य भी आंगन के बरामदे में सोए थे। शनिवार की रात किसी समय चोर घर में घुस गए।
विज्ञापन



दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा तीन बाक्स उठा लिया। बाक्स में 13000 रुपये नगद एवं तीन लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवरातों में हार, झुमका, पायल, चेन, अंगूठी आदि उठा ले गए।
विज्ञापन



घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को सुबह तब हुई जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला देखा। चोरी की जानकारी होने पर परिवार की महिलाएं रोने बिलखने लगी।


गांव के लोग भी चोरी की सूचना सुनकर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।


इस संबंध में अखिलेश यादव ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस की पूछताछ में उसने आशंका जताई कि चोर छत से होकर मकान में दाखिल हुए होंगे, क्योंकि अन्य दरवाजे और खिड़कियां रात को बंद कर ही सोया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें