फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने खलासी को बंधक बनाकर की लूटपाट

Wed, 18 Mar 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर बदमाशों ने खलासी को बंधक बनाकर लूटपाट की। पड़ोसी जनपद में ट्रक का टायर खोलकर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घटना को पीपरपुर क्षेत्र की बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। इससे वाहन मालिक को कार्रवाई के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोहंडौर थाना क्षेत्र के सूम्हा निवासी खुर्शीद ट्रक चालक है। रात में ट्रक पर खलासी बबलू निवासी ताला सो रहा था। असलहों से लैस बोलेरो सवार बदमाश पहुंचे और ट्रक का पहिया खोलने लगे। अचानक खलासी जाग गया और शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे ट्रक की खिड़की तोड़कर दबोच लिया। इसके बाद मारपीट कर बबलू को बोलेरो में बैठा लिया। इसके बाद बदमाश ट्रक लेकर चले गए।

बुधवार की सुबह जनपद अमेठी के पीपरपुर नहर पुल के पास ट्रक  में बेहोशी की हालत में खलासी मिला। ट्रक के चार पहिया बदमाश खोल ले गए थे। सूचना पर ट्रक चालक मौके पर पहुंचा और मालिक को जानकारी देने के बाद थाने आया। आरोप है कि पुलिस ने घटना को पीपरपुर थाने का बताते हुए उसे भगा दिया। इस बाबत एसओ कोहंडौर अनिल कुमार ने बताया कि घटना पूरी तरह से संदिग्ध है। चूंकि ट्रक पीपरपुर में मिला। इसलिए चालक को वहां भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें