फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हाथ नहीं लगे शिक्षक के हत्यारोपी

Thu, 05 Mar 2015 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मरहा गांव में शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस को काल डिटेल पर जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सूत्रों की मानें तो हत्या होने के कुछ देर पहले एक ही नंबर पर कई बार वार्ता हुई है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।  
विज्ञापन


औराइन गांव के शिक्षक देवेंद्र पांडेय की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच के लिए तीन टीमें लगाई है। इसमें सर्विलांस, एसओजी व एलआई की टीमें गांव व आसपास जांच कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। चर्चा है कि घटना के बाद नामजद आरोपी देवसरा क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता के साथ देखा गया। पुलिस इस दिशा में जांच में जुटी है। इधर घटना के बाद से औराइन गांव में मातम का माहौल है। पट्टी प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय की मानें तो पुलिस इस दिशा में पूरी तत्परता से लगी है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस के शिकंजे में होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें