फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा संग तीन बदमाश धराए

Sun, 22 Feb 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर वारदात को अंजाम देने निकले तीन शातिर बदमाश अवैध असलहा संग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। प्रभारी कोतवाल ने बदमाशों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लालगंज कोतवाली के लीलापुर चौकी प्रभारी रामेश्वर दुबे को शुक्रवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश चौकी के समीप खरगपुर यात्री विश्रामालय के पास संदिग्ध दशा में मौजूद हैं। इस पर चौकी इंचार्ज ने लालगंज के प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र को सूचना देते हुए बदमाशों की खोज में निकल पड़े।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि यात्री विश्रामालय के पास बदमाश बाइक खड़ी कर आपस में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। बदमाश पुलिस को देखते ही बाइक स्टार्ट कर भागने लगे। उधर, लालगंज की ओर से आ रहे प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र ने भी बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने फायर झोंक दिया। इसमें पुलिस वाले बाल-बाल बच गए। अंत में बदमाश दांदूपुर पड़ान गांव के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान एक पिस्टल, एक तंमचा समेत ग्यारह जिंदा कारतूस व दो खोखे बरामद किए।


बदमाशों की शिनाख्त फारमूद खान व तफसीर खान निवासी चमरुपुर शुक्लान थाना जेठवारा तथा शाहरुख निवासी हरिहरपुर कैलहा थाना जेठवारा के रूप में हुई है। प्रभारी कोतवाल ने दावा किया पकड़े गए युवक शातिर बदमाश हैं। मुठभेड़ में धरे गए बदमाशों की हकीकत खंगालने सीओ सीताराम भी कोतवाली पहुंचे और बदमाशों से पूछताछ की। बदमाशों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करने और अवैध असलहा रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें