फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुवंस चौराहे पर दिनदहाड़े तड़तड़ाईं गोलियां

Sun, 08 Feb 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। दूसरे पक्ष के युवक ने अपने परिजनों से बात की तो पुलिस के साथ ही भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कुंडा के चौसा व सहाबपुर के कुछ युवकों का पुरानी रंजिश को लेकर मानिकपुर थाना क्षेत्र के तरदीपुर गांव निवासी एक युवक से विवाद चल रहा था। तरदीपुर गांव के युवक को एक बार घेरकर पिटाई कर दी गई थी। इसके बाद से यह तनातनी चल ही रही थी। रविवार दोपहर में तरदीपुर का युवक सुवंस चौराहे पर किसी काम से आया था। उसके विपक्षियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसको चौराहे पर घेर हवाई फायरिंग कर दी। इस पर युवक ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर उसके परिजन मानिकपुर पुलिस के साथ भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इधर से कुंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को मानिकपुर ले गई।

 वहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पहले तो आरोप प्रत्यारोप शुरू किया लेकिन बाद में एक दूसरे से समझौता कर लिया। सूत्रों का कहना है कि मानिकपुर एसओ को कारतूस के खोखे भी मिले। बावजूद इसके मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ कवींद्रनारायण मिश्र का कहना है कि विवाद की बात सही है गोली नहीं चली थी। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें