फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 08 Feb 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के रैबी रजानीपुर में अफसाना बेगम (22) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। कार्रवाई के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सोनावा निवासी अब्दुल जब्बार ने अपनी पुत्री अफसाना का विवाह तीन वर्ष पूर्व नन्हें के साथ किया था। शादी के कुछ दिनों बाद नन्हें रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई चला गया। घर पर मां-बाप के अलावा पत्नी अफसाना ही रहती थी। पंद्रह दिन पहले अफसाना मायके से अपने ससुराल गई। शनिवार की रात संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों का कहना है कि सुबह विवाहिता कमरे में मृत मिली।

 उन लोगों ने ही मायके वालों को घटना की जानकारी दी। खबर मायके पहुंची तो लोग रोते बिलखते वहां पहुंच गए। जब्बार ने आरोप लगाया कि सास-ससुर ने दो अज्ञात लोगों की मदद से उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। शादी के कुछ दिन बाद से ही वे अफसाना कोे प्रताड़ित कर रहे थे। घटना की जानकारी के बाद नन्हें भी घर आने के लिए ट्रेन पर बैठ लिया। इस बाबत एसओ अंतू ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें