फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर विधवा को तांत्रिक ने किया गायब

Thu, 12 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कोहंड़ौर थाना क्षेत्र में से मायके में रहने वाली विधवा को तांत्रिक द्वारा झांसा देकर गायब कर देने का मामला समाने आया है। इसके बाद से तांत्रिक का मोबाइल भी लगातार बंद मिल रहा है। विधवा के बेटे ने पुलिस से मदद मांगी पर उसे थाने से दुत्कार कर भगा दिया। महिला के खाते में लाखों रुपये हैं। इसे लेकर परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद अमेठी के पूरे शिवदास तिवारीपुर कोहड़ा की रहने वाली एक महिला के पति की वर्ष 2014 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके दो बेटे व एक बेटी है। कुछ दिन पूर्व वह अपने एक बेटे व एक बेटी के साथ मायके कोहंड़ौर थाना क्षेत्र में आई थी। उसके घर लखनऊ के रहने वाले पेशे से तांत्रिक एक मिश्रा का आना जाना था। घटना के एक दिन पहले रविवार को तांत्रिक रविवार को विधवा के मायके में आया हुआ था।

सोमवार की सुबह वह विधवा महिला को बाइक पर बैठाकर निकला। बेटे व बेटी से बताया कि मेन रोड पर आकर मिलो। वहीं से सब लोग अमेठी उसके घर चलेंगे। बच्चे मुख्य मार्ग पर आए, लेकिन तांत्रिक के साथ उसकी मां का कहीं पता नहीं लगा। हैरान होकर दोनों खोजबीन करते रहे, मगर वे मां और तांत्रिक को खोजने में नाकाम रहे। काफी तलाश के बाद वे अपने ननिहाल लौट आए। यहां से नाना के साथ वे कोहंड़ौर थाने पर पहुंचे। पुलिस से फरियाद भी की, लेकिन उनकी बातों को पुलिस ने अनसुना कर दिया। बच्चोें के साथ उसके भांजे ने आशंका जताई है कि तांत्रिक खाते से 18 लाख रुपये निकलवाने के बाद उनकी हत्या कर सकता है। बुधवार को बच्चे नाना के साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने आए, लेकिन उनसे अपनी फरियाद नहीं कर सके। कोहंड़ौर एसओ रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। तांत्रिक का मोबाइल नंबर बंद बता रहा है। उसके मोबाइल की काल डिटेल निकाली जा रही है। ताकि उस तक पुलिस पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें