फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेशरगंज-पुरवारा में टकराव, चले पत्थर

Tue, 07 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Ludhiana Clash - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 लालगंज कोतवाली के पुरवारा और जलेशरगंज के ग्रामीणों के बीच दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर मंगलवार रात मारपीट हो गई। यह घटना दोनों गांवों में आग की तरह फैली। देखते ही देखते दोनों गांव के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद लोग अपने घरों में चले गए।

खबर भेजे जाने तक तनाव के हालात बने हुए थे और कई थानों की पुलिस गांव के बाहर चौराहे पर मुस्तैद थी। पथराव में घायल नीरज सरोज निवासी पुरवारा को अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य घायल अभी पुलिस के सामने नहीं आए हैं।पुरवारा और जलेशरगंज के युवक हर सुबह गांव से बाहर दौड़ लगाते हैं। दो दिन पहले दौड़ लगाने वाले युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। मंगलवार की रात सवा आठ बजे दोनों गांव के बीच चौराहे पर चाय की दुकान पर लोग बैठकर पहले हुए विवाद की बातें कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


यह खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते दोनों ओर से सैकड़ों लोग आमने-सामने हो गए और उनके बीच ईंट पत्थर चलने लगा। पथराव के चलते दोनों गांव के लोग घायल हुए। बवाल को देखते हुए लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। चूंकि मारपीट के बाद पैदा हालात बेकाबू हो चुका था। मामला दो वर्गों का होने के कारण लालगंज कोतवाल ने अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही पथराव करने वाले लोग अपने गांव की ओर भाग गए।
विज्ञापन


गांव के भीतर बस्ती में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इस बीच महेशगंज, संग्रामगढ़ समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस बल दोनों गांव पर नजर रखे हुए हैं। पुरवारा के घायल एक युवक को लालगंज अस्पताल पहुंचाया गया। चर्चाओं पर यकीन करें तो पथराव में दोनों गांव के लोगों को चोटें आईं हैं। लालगंज कोतवाल ने बताया कि अब हालात सामान्य है। घटना की छानबीन की जा रही है। सभी को घरों में रहने का निर्देश दिया गया है। दोनों गांव के लोगों के संभ्रांत लोगों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें