फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद हरिवंश व उनके पुत्र समेत 25 पर मुकदमा

Fri, 10 Nov 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन ब्लाक प्रमुख सरयू देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मारपीट, फायरिंग, पथराव के मामले में गुरुवार की देर रात निर्वतमान ब्लाक प्रमुख के पुत्र राजीव यादव ने खुटहन थाने में केस दर्ज कराया। उन्होंने प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह, उनके पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, उनके भतीजे राना सिंह, अजीत सिंह, बीडीसी सदस्य सूबेदार सिंह के अलावा बीस अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। इनपर मारपीट, बीडीसी को गाड़ियों में जबरन बैठाने, प्राणघातक हमला और पथराव करने तथा धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पिलकिछा निवासी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सरयू देवी के पुत्र राजीव यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि छह नवंबर को 11 बजे खुटहन ब्लाक के पूरब की तरफ वे अपने समर्थकों के साथ खड़े थे । इसी दौरान प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह, उनके पुत्र, भतीजे आदि बारह तेरह गाड़ियों का काफिला लेकर आए। इनके साथ 20 से अधिक असलहाधारी अपराधी और कुछ बीडीसी थे। सांसद ने ललकारा तो गाड़ियों में बैठे असलहाधारियों ने फायर शुरू कर दिया। हम लोग जान बचाकर भागे अन्यथा मौत हो जाती। ये लोग मारपीट कर कुछ बीडीसी को अपने साथ उठा ले गए। पुलिस ने राजीव यादव की तहरीर पर प्राणघातक हमले समेत अन्य गंभीर धाराओं में पांच नामजद एवं बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  उल्लेखनीय है कि सांसद हरिवंश सिंह ने भी दो दिन पहले पूर्व मंत्री शैलेंद्र उर्फ ललई यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू और तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें