फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम फटने से महिला जख्मी, एक आंख और हाथ उड़ा

Mon, 18 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शहर के बेगमवार्ड में सोमवार को कूड़े के ढेर में बम फटने से रद्दी बिनने गई महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। धमाके में उसकी एक आंख चली गई और एक हाथ भी उड़ गया। घटना के बाद भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से तीन जिंदा बम भी मिले।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के बेगमवार्ड मोहल्ले में फल मंडी गेट के सामने गली में सोमवार की सुबह कुछ महिलाएं कूड़े के ढेर से रद्दी बीन रही थीं। रामलीला मैदान में मलिन बस्ती में रहने वाली सीता देवी (40) पत्नी झंडीलाल निवासी तलहा पिपरिया थाना कुंडा भी कूड़ा बीन रही थी। इस बीच उसे मस्जिद के पीछे मुख्तार अहमद के प्लॉट के करीब गत्ते के नीचे कूड़ा दिखाई पड़ा। वह उसमें अपनी जरूरत का सामान खोजने लगी। अचानक गत्ता हटाते ही विस्फोट हो गया। तेज अवाज होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो सीता खून से लथपथ पड़ी थी। उसकी एक आंख खराब हो गई और एक हाथ का पंजा भी उड़ गया था। लोगों ने सीता देवी को जिला अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मौके से सात बम मिले हैं। घटना की सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद घायल महिला का बयान लिया। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि सुतली बम के फटने से महिला घायल हुई है। तीन जिंदा बम बरामद हुए हैं। बम रखने वालों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें