फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की स्कापयो से रुपयों से भरा बैग उड़ाया

Wed, 11 Jul 2018 12:05 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 भाजपा नेता की स्कापयो में रखा रुपयों से भरा बैग उचक्कों ने उड़ा दिया। चालक लौटा तो बैग नहीं मिला। परेशान भाजपा नेता ने घटना की शिकायत पुलिस से की। बैग में एक लाख रुपये व 20 लाख के एफडीआर संग तीन एटीएम कार्ड थे। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के अजीत नगर निवासी शिवेंद्र सिंह भाजपा आईटी सेल के प्रभारी रह चुके हैं। वह कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती के बेहद करीबी हैं। मंगलवार की शाम वह स्कापयो से बाबागंज आए थे। चालक को रोकने के बाद वह कार से बाहर निकले। इस बीच चालक स्कार्पियो का दरवाजा बिना लाक किए पान खाने चला गया। शिवेंद्र सिंह लौटे तो बैग गायब देख दंग रह गए। चालक से पूछताछ की तो पता चला कि वह पान खाने गया था। बैग में 1 लाख रुपये ,20 लाख के एफडीआर संग तीन एटीएम कार्ड रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। नगर कोतवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मौके पर गए थे। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें