फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज के प्रभारी एसओ से बाइक सवार युवकों ने की हाथापाई

Fri, 28 Sep 2018 12:57 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
परियावां। संग्रामपुर गंगा पुल पर वाहन चेकिंग करते समय बाइक सवार तीन युवक पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। युवकों ने प्रभारी एसओ से हाथापाई की। ग्रामीणों के दौड़ने पर बाइक सवार युवक भाग निकले। पीछा करने के दौरान प्रभारी एसओ गिरकर चुटहिल हो गए। नवाबगंज के प्रभारी एसओ इंद्रेश कुमार बुधवार की शाम संग्रामपुर गंगा नदी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी कौशांबी की ओर से बाइक सवार तीन युवक आते दिखे। सिपाहियों ने बाइक सवारों को रोका, लेकिन वह भागने लगे। आगे खड़े प्रभारी एसओ ने उन्हें रोक लिया। बाइक सवार युवक सिपाहियों के पहुंचने से पहले प्रभारी थानाध्यक्ष से भिड़ गए।
विज्ञापन


उनके बीच हाथापाई होने लगी। सिपाहियों से भी युवक मारपीट पर आमादा हो गए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े। जिसके चलते बाइक सवार युवक जान बचाकर भागने लगे। पीछा करने के दौरान प्रभारी एसओ गिर पड़े। जिससे वह चुटहिल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि प्रभारी एसओ हाथापाई की घटना से इनकार कर रहे हैं। केवल चेकिंग के दौरान तीन युवकों के भागने व पीछा करने पर गिरने के कारण चोट लगने की बात बताई जा रही है। चर्चा है कि युवकों से हाथापाई के दौरान एसओ को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें