फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के नाम से आए फर्जी पत्र अंतू पुलिस ने कुर्क कर दिया मकान

Sat, 03 Feb 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर के कोर्ट नंबर दो के नाम से जारी फर्जी आदेश पर अंतू पुलिस ने श्रीनगर गांव में 31 दिसंबर को एक व्यक्ति का मकान कुर्क कर दिया। परिवार के लोग पुलिस से गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। कुर्की की कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के बाद न्यायालय ने ऐसे किसी आदेश से इनकार कर दिया। जिसके बाद अंतू पुलिस मामले हकीकत जांचने ललितपुर पहुंची। इस मामले में अंतू पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जनपद ललितपुर के कोर्ट नंबर दो के नाम से दिसंबर माह में एक आदेश पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ कार्यालय में स्थित रिट सेल पहुंचा। जिसमें अंतू थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी रामबशीर वर्मा को ललितपुर के झखौरा थाने में दर्ज एक मुकदमे में वांछित बताया गया था। अदालत में हाजिर न होने पर उसका मकान कुर्क कर 5 जनवरी तक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था। अदालत के आदेश पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पत्र अंतू थाने भेजा गया। अंतू पुलिस 31 दिसंबर 2017 को रामबशीर वर्मा का मकान कुर्क करने पहुंच गई। कार्रवाई के दौरान परिवार की महिलाएं बार-बार कोई भी मुकदमा ललितपुर में न होने की बात कहती रहीं, लेकिन पुलिस ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया।

पुलिस रामबशीर का मकान पूरी तरह से कुर्क करने के बाद सामान थाने उठा लाई। कुर्की की कार्रवाई की रिपोर्ट पुलिस ने ललितपुर न्यायालय भेजी। कुछ दिनों बाद ललितपुर न्यायालय द्वितीय से पत्र आया। जिसमें लिखा था कि कोर्ट ने कुर्की की बाबत कोई भी आदेश जारी नहीं किया है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल अंतू थाने के एक दरोगा को प्रकरण की हकीकत जांचने के लिए ललितपुर भेजा। ललितपुर न्यायालय के आदेश पर हस्ताक्षर संग मुहर लगी थी, लेकिन उसे फतेहपुर से रजिस्ट्री किया गया था। छानबीन के बाद उपनिरीक्षक लौटा। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में कुर्की वाला आदेश फर्जी निकला। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ललितपुर कोर्ट का फर्जी आदेश भेजने वाले के खिलाफ शनिवार को अंतू पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



कौन लौटाएगा रामबशीर की गृहस्थी का सामान
अंतू पुलिस ने रामबशीर के घर कुर्की की कार्रवाई कर दी। उसके घर का सारा सामान उठा लाई। मकान के दरवाजे और खिडक़ी तक पुलिस उखाड़ ले गई। इस कार्रवाई से उसका परिवार बेघर हो गया। न्यायालय के नाम पर फर्जी पत्र के बाद पुलिसिया कार्रवाई से बर्बाद हुए रामबशीर के गृहस्थी का सामान कौन लौटाएगा। दर-दर भटक रहे राम बशीर की समस्या बरकरार रहेगी या वह पुलिस से बचते हुए भागता रहेगा। अभी भी वह पुलिस के सामने नहीं आया है।


ललितपुर कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई थी। बाद में वह आदेश फर्जी निकला। जिसके बाद अंतू थाने में फर्जी आदेश भेजने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। ऐसा करने वाले की तलाश करने के लिए अंतू पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन

शगुन गौतम , पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें