फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में कक्षा सात की छात्रा से अमानवीयता, दी तहरीर

Fri, 10 Nov 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दो शिक्षिकओं पर एक छात्रा के परिजनों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। घरवालों ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी बेटी की पिटाई करने के साथ ही उसके गुप्तांग में पेंसिल डाल दी गईै। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना के रामापुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का संचालन हो रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाली क्षेत्र के ही एक गांव की कक्षा सात की छात्रा ने आरोप लगाया है कि विद्यालय की दो शिक्षिकाओं ने उसकी जमकर पिटाई की। उसके गुप्तांग में पेंसिल डाल दी। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। घरवालों ने फतनपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ फतनपुर का कहना है कि मामले की जानकारी है। तहरीर मिली है। जांच के लिए विद्यालय गया तो शिक्षिका ने बताया कि कुछ छात्राएं आपस में गलत हरकत कर रही थीं। जानकारी होने पर उन्हें फटकारा गया आैर इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई। एसओ ने बताया कि जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर शिक्षिका और वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, विद्यालय की वार्डेन सुमन सिंह का कहना है कि आरोप पूरी तरह से गलत हैं। छात्रा ने कई बच्चियों के साथ गलत हरकत की थी। इसकी शिकायत मिलने पर एक टीचर ने उसकी स्टिक से पिटाई कर दी थी। घटना के बारे में छात्रा की मां को बुलाकर जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें